कोटा। कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके की नांता बरडा बस्ती में आज एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव बस्ती में ही उसके सूने मकान में मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने मौके से तथ्य जुटाएं। परिजनों और पुलिस के मुताबिक मृतका तमन्ना उर्फ पिंकी अपने पति और दो बच्चों के साथ दो दिन पहले ही बस्ती में रहने आईं थी। तमन्ना का ससुराल सुल्तानपुर में है।
पति के शराब पीने व ससुराल में आए दिन झगड़े होने के कारण वह बस्ती में रहने आई थी। दो दिन बाद ही उसकी हत्या कर दी गई। साथ ही तमन्ना की एक बच्ची भी गायब है। परिजनों का आरोप है कि उसके पति यूनूस ने ही उसकी गला काटकर हत्या की है और बच्ची को लेकर फरार हुआ है। फिलहाल पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।