उत्तरी भारत में जहां सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा रहा है| राजस्थान के पर्वतीय पर्यटन स्थल माउण्ट आबू पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के प्रभाव के चलते चार दिनों से कड़ाके की सर्दी से गुजर रहा है। बादलों के साथ तेज हवाओं से लोगों को बुरा हाल है।
फतेहपुर में तापमान जमाव बिंदू से नीचे रहा| यहां न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री रहा| खेतों में बर्फ की चादर बिछी दिखी| फतेहपुर में इस साल का अभी तक का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है|
सिरोही में बुधवार को न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया| सर्दी के बढ़ने से कारों की छत ,बाइक और घर के बर्तनों में जमा पानी में बर्फ जम गयी| लोगों क घर से निकलना मुश्किल हो गया है| लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं|