लालकृष्ण आडवाणी समेत 5 विभूतियों को मिलेगा भारत रत्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 विभूतियों को भारत रत्न प्रदान करेंगी. कर्पूरी ठाकुर, पीवी नरसिम्हा राव को मरणोपरांत भारत रत्न मिलेगा. MS स्वामीनाथन और चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न जबकि लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को भारत रत्न मिलेगा. राष्ट्रपति आडवाणी के आवास पर भारत रत्न प्रदान करेंगी. 

राष्ट्रपति भवन में आज भारत रत्न समारोह का आयोजन होगा. इस दौरान PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह भी  रहेंगे. 

पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को छोड़कर अन्य चार विभूतियों (पूर्व पीएम चौघरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन) को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा.मेडल और प्रशस्ति पत्र इससे सम्मानित विभूतियों के परिवारजनों को सौंपा जाएगा.