बॉलीवुड में हमेशा ही सुर्खियों में बने रहने वाले अदाकार रणवीर सिंह एक बार फिर से अपने अलग अंदाज में सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं| रणवीर सिंह ने हाल ही में मैक्सिम मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है| इस फोटोशूट में रणवीर हमेशा की तरह काफी डैशिंग लग रहे हैं| रणवीर का ये कोई पहला फोटोशूट नहीं है| इससे पहले भी वे कई ब्रांड्स के लिए फोटोशूट करवा चुके हैं| रणवीर फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त हैं| इस फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे|