अमेरिका | अमेरिका के कोलेरैडो में वॉलमार्ट के स्टोर में फ़ायरिंग हुई है| मिली जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1 व्यक्ति घायल है| पुलिस ने स्टोर को खाली करवा दिया है| थार्नटन पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाला व्यक्ति एक सक्रिय शूटर नहीं था, लेकिन उन्होंने लोगों को इलाके से दूर रहने की सलाह दी|
स्थानीय समाचार चैनलों की खबरों में कहा गया है कि कुछ एंबुलेंस वॉलमार्ट की ओर रवाना की गई हैं| उन्होंने घटनास्थल पर ‘अफरातफरी’ होने की बात भी कही है| पुलिस घटना की जांच में जुटी है. अभी हमले को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है| चौबीस घंटे में अमेरिका में हमले की यह दूसरी घटना है|