जयपुर: लंबे इंतजार के बाद आज जैसे ही भारत ने चांद को फतह किया, वैसे ही पूरा देश जश्न के माहौल में डूब गया. आज शाम 6 बजते ही देश के सभी लोग टीवी के सामने बैठ गए, और जैसे ही चंद्रयान 3 सफलता पूर्वक चांद की सतह पर उतरा, वैसे ही लोग खुशी से झूम उठे और खुशी के मारे लोग सड़कों पर निकल आए और उत्साह के साथ भारत माता की जयकारे लगाने लगे.
इस दौरान युवाओं ने जबरदस्त नारेबाजी कर भारत की विजय का जश्न मनाया. साथ ही तिरंगा लहरा कर भारत की इस उपलब्धि पर ISRO के वैज्ञानिकों का आभार जताया. तो वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी.
नभ स्पृशं दीप्तम् !
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 23, 2023
आखिरकार इसरो के प्रबुद्ध वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत से वह ऐतिहासिक पल आ गया जिसके लिए पूरा देश प्रार्थना व इंतजार कर रहा था।
चंद्रयान 3 की कामयाबी के लिए टीम के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई।
विश्व स्तर पर देश को मिली यह अभूतपूर्व सफलता वैज्ञानिकों… pic.twitter.com/OJ13VT6x1T
उन्होंने ट्वीट कर लिखा- आखिरकार इसरो के प्रबुद्ध वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत से वह ऐतिहासिक पल आ गया जिसके लिए पूरा देश प्रार्थना व इंतजार कर रहा था. उन्होंने कहा कि यह अभूतपूर्व सफलता वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम और नेहरू व इन्दिरा जी की अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति दूरदर्शिता का परिणाम है. आजादी के कुछ वर्षों बाद ही अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए संस्थान बनाने से आज भारत वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति बन गया है.