VIDEO: लालकृष्ण आडवाणी को 'भारत रत्न' सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घर जाकर किया सम्मानित

नई दिल्ली: देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी उपस्थित थे.