SMS ऑर्गन ट्रांसप्लांट विंग में ACB की बड़ी कार्रवाई, फोर्टिस के ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर विनोद सिंह को भी किया गिरफ्तार

जयपुरः SMS अस्पताल में ACB ट्रैप के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ है. सर्विलांस से ACB को विनोद सिंह की भूमिका की भी जानकारी मिली थी. इसके बाद अब SMS ऑर्गन ट्रांसप्लांट विंग में कार्रवाई में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है. फोर्टिस के ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर विनोद सिंह को भी ACB ने दबोचा है. 

मिली जानकारी के मुताबिक विनोद सिंह से भी गौरव सिंह ने NOC की एवज में घूस ली थी. सर्विलांस से ACB को विनोद सिंह की भूमिका की भी जानकारी मिली थी. जिसके बाद ACB एएसपी हिमांशु कुलदीप की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया. 

इस पूरे प्रकरण में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. विनोद सिंह से पहले एसीबी ने रिश्वत देने वाले EHCC अस्पताल के ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर अनिल जोशी को भी ट्रैप किया है. दोनों को 70 हजार की रिश्वत लेते और देते ट्रैप किया है. गौरव सिंह सीनियर डॉक्टर्स के फर्जी साइन कर  NOC जारी करने के एवज में  घूस ले रहा था.