VIDEO: भाजपा ने कई राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष, सुनील जाखड़ बने पंजाब में BJP के अध्यक्ष

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रदेश संगठन में  बड़े बदलाव किए हैं. भाजपा ने 4 राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष बदले हैं. अगर बात करें इन राज्यों की, तो इसमें पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं. भाजपा ने सुनील जाखड़ को पंजाब, बाबूलाल मरांडी को झारखंड की जिम्मेदारी दी है. वहीं इसके अलावा राजेंद्र एटीला को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्षों की लिस्ट: 
सुनील जाखड़ पंजाब में भाजपा के अध्यक्ष बने
जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना की जिम्मेदारी सौंपी गई 
बाबूलाल मरांडी को झारखंड का भाजपा अध्यक्ष बनाया
पी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का जिम्मा दिया गया 
राजेंद्र अटाला चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने