VIDEO: भाजपा का जनाक्रोश महाघेराव! भीड़ देखकर खुश नजर आए नेता, देखिए ये खास रिपोर्ट

बीकानेर: बीकानेर में भाजपा जनाक्रोश महाघेराव  भी अच्छी भीड़ उमड़ी . अब इसका श्रेय नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को दिया जाए या चुनावी साल को .  लेकिन इस भीड़ से नेता खुश  दिखाई दिए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा गया प्रदेशाध्यक्ष  सीपी जोशी ने अपने भाषण में राम का ख़ूब ज़िक्र किया .  कांग्रेस को कोसा गया और कहा गया कि 4 साल केवल कुर्सी बचाने का काम हुआ. अब जनता वोट से चोट करेगी.

बढ़ती गरमी के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश देखा जा रहा था . देहात  भाजपा जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी और शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य की अगवाई में इस बार इंतज़ामात कुछ बेहतर दिखे . मेयर सुशीला कंवर भी लगातार सक्रिय नज़र आ रही थी . करीब एक बजते बजते भाजपा जनाक्रोश माह घेराव का पंडाल कार्यकर्ताओं से खचाखच भर गया और इसे नेताओं की मेहनत करा दिया जाए या चुनावी साल चाहे जो भी हो लेकिन पहली बार भाजपा की जनाक्रोश यात्रा में ऐसी भीड़ दिखाई दी . प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़  और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष CP जोशी अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार बीकानेर आए थे . उनका स्वागत सत्कार भी खूब हुआ मंच पर विधायक बिहारी विश्नोई , सुमित गोदारा पूर्व संसदीय सचिव डॉक्टर विश्वनाथ मेघवाल सहित स्थानीय नेता मौजूद रहे .  प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़ ने मंत्रियों को ख़ूब निशाने पर लिया . 

बाद में प्रदेश अध्यक्ष CP जोशी ने अपने संबोधन दिया तो सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने  कहा कि आतंकवादी मरते है और इनकी अम्मा के आँखों में आंसू आते है आतंकवादी बचाव के लिए वकील खड़े कर देते है लेकिन सरकार का AAG ग़ायब रहा .  जब अपराधियो में डर नहीं होता तो आमजन में डर हो जाता है. कुर्सी का मोह ये सब देख नहीं पाता . सीकर में राममंदिर तोड़ा जाता है,तो मोदी जी अयोध्या में राम मंदिर बनवाते है. ये सरकार अंतिम दिनों में घोषणा कर रही है  पिछली बार घोषणा की थी तब नेता प्रतिपक्ष बनने लायक़ विद्यायक बचे थेइस बार तो इतने भी नहीं बचेंगे . मोदी जी काम कर रहे है ,इन्होंने किया प्रभु श्रीराम का नारा लगाने वाले के ख़िलाफ़ FIR करवाने का कामआए दिन दंगे करवाने का आरोप लगाया. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भाषण में राम नाम का ख़ूब ज़िक्र हुआ. 

जनाक्रोश सभा के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष CP जोशी केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़ देहात जिलाध्यक्ष सनम सिंह भाटी शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य सहित कई नेताओं ने कलेक्ट्रेट जाकर ज्ञापन दिया इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष CP जोशी ने संभाग स्तरीय बैठक में मंथन चिंतन भी किया और पदाधिकारियों को 2023 के लिए एक तरह से एकजुटता का संदेश दिया.