VIDEO: पेपर लीक के विरोध में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, बीजेपी नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

जयपुर: पेपर लीक के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा का आक्रोश महा प्रदर्शन हो रहा है. भाजपा कार्यकर्ता और नेता भाजपा कार्यालय से बाइस गोदाम की तरफ कूच किया. सुरक्षा के लिए पुलिस ने तीन जगह बैरिकेडिंग कर रखी.

भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास कर रहे. बीजेपी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई. भाजपा युवा आक्रोश प्रदर्शन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, अरुण सिंह, चंद्रशेखर, राजेंद्र राठौड़, अरुण चतुर्वेदी, हिमांशु शर्मा, भजनलाल शर्मा, अलका गुर्जर, अभिनेष महर्षि, 
'वासुदेव देवनानी, रामचंद्र सुनेरीवाल, सुमेधानंद सरस्वती, भागीरथ चौधरी, सुखबीर सिंह जौनापुरिया, सादिक खान,  मुकेश दाधीच, शत्रुघ्न गौतम, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, श्रवण सिंह बगड़ी, अलका मुंदड़ा, रामलाल शर्मा, ओमप्रकाश भड़ाना, मधु कुमावत, आशा मीणा, रामानंद गुर्जर, बलबीर लूथरा, जितेंद्र शर्मा, भगवान शर्मा समेत नेता कार्यकर्ताओ की मौजूदगी.

इस भाजपा युवा मोर्चा के आक्रोश महा प्रदर्शन में प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ता आए. विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी.