झारखंड में चंपई सोरेन की ताजपोशी, 10 दिन में साबित करना होगा बहुमत, राज्यपाल ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ

रांची: झारखंड में नई सरकार और नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी हो गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता चंपई सोरेन ने रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. RJD के सत्यानंद भोक्ता ने रांची के राजभवन में झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली. कांग्रेस के आलमगीर आलम ने रांची के राजभवन में झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली. RJD के सत्यानंद भोक्ता ने रांची के राजभवन में झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली.राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है.

आज झारखंड में मुझे जो दायित्व मिला:

शपथ ग्रहण के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि आज झारखंड में मुझे जो दायित्व मिला. यहां के सर्वांगिण विकास के लिए हेमंत सोरेन ने जो काम शुरु किए हैं उसे हमें पूरा करना है. जनता के आशा, आकांक्षा के अनुरूप हम काम करेंगे.हमारी सरकार झारखंड के सभी वर्ग, समुदाय के लिए काम करेगी.

गरीबों की सेवा की जानी चाहिए:

झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि हम हमेशा एक ही चीज की अपेक्षा करते हैं - गरीबों की सेवा की जानी चाहिए, हमें उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए सब कुछ करना चाहिए, अच्छी सड़कें, अच्छा पीने का पानी, अच्छे स्कूल, अच्छी स्वास्थ्य सेवा और अच्छे घर. अंततः, पूरे राज्य में सिंचाई सुविधाओं में सुधार करना होगा ताकि किसानों को लाभ मिले और लोगों को कमोडिटी मूल्य पर खाद्यान्न मिले.

चंपई सोरेन को करना होगा 10 दिन में बहुमत साबित:

आपको बता दें कि चंपई सोरेन झारखंड के नये मुख्यमंत्री बन गए है. दोपहर 12:15 बजे झारखंड के 12वें सीएम के तौर पर शपथ ली. राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया था. चंपई सोरेन को 10 दिन में बहुमत साबित करना होगा. हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन विधायक दल के नेता चुने गए.

झारखंड में 23 साल में 11 बार बदले गए मुख्यमंत्री:

झारखंड में 23 साल में 11 बार मुख्यमंत्री बदले गए. अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन 3-3 बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे. रघुवर दास एक मात्र ऐसे सीएम जिनका पांच साल का पूरा कार्यकाल रहा. आपको बता दें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. चंपई सोरेन ने 43 विधायकों के समर्थन के साथ नई सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के सामने पेश किया. चंपई सोरेन ने कहा कि हमारे पास 43 विधायकों का समर्थन है, उन्होंने मुझे अपना नेता चुना है.