Chandryaan-3 ने पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मिट्टी के तापमान का अवलोकन किया साझा

नई दिल्ली : इतिहास में पहली बार, चंद्रयान-3 ने अपने विक्रम लैंडर पर लगे ChaSTE पेलोड से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मिट्टी के तापमान का आकलन किया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को चंद्रयान-3 द्वारा किए गए अवलोकनों के अपडेट को सोशल मीडिया पर साझा किया.

एक्स पोस्ट में, इसरो ने बताया कि चंद्रमा की सतह के थर्मल व्यवहार को समझने के लिए, ChaSTE (चंद्र सतह थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट) ध्रुव के चारों ओर चंद्र ऊपरी मिट्टी के तापमान प्रोफाइल को मापता है.

जांच में लगे हैं 10 व्यक्तिगत तापमान सेंसर: 

अवलोकनों ने सतह के नीचे 10 सेमी तक तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ-साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मिट्टी का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत किया. यह घटनाक्रम 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के ठीक चार दिन बाद आया है. अपने एक्स पोसट में, इसरो ने आगे कहा कि ChaSTE में एक तापमान जांच है जो नियंत्रित प्रवेश तंत्र से सुसज्जित है जो सतह के नीचे 10 सेमी की गहराई तक पहुंचने में सक्षम है. जांच में 10 व्यक्तिगत तापमान सेंसर लगे हैं.