Chandrayaan-3 को लेकर काउंटडाउन शुरू: हवन पूजन कर की जा रही लैंडिंग की मंगल कामना, भारत साउथ पोल पर उतरने वाला बनेगा पहला देश

नई दिल्लीः लंबे समय के इंतजार के बाद आज चंद्रयान-3 आज चांद पर लैंडिंग करेगा. साफ्ट लैंडिंग शाम 6:04 मिनट पर होने की उम्मीद है. जिसमें अब महज 7 घंटे का समय बाकी रह गया है. ऐसे में सभी लोगों के अंदर हर घटते पल के साथ बेसर्बी बढ़ती जा रही है. देश के साथ दुनियाभर में इस पल के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है. जब भारत चांद पर अपना लैंडंर लैंड करेगा. 

4 साल के लंबे सफर के बाद आज सभी को एक बड़ी सफलता की उम्मीद है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग करने में सक्षम होगा ना सिर्फ अब लोगों को आशा है बल्कि लोगों ने इसके लिए जगह जगह पर हवन पूजा भी शुरू कर दी है. जिसमें चंद्रयान-3 के लिए मंगल कामना की जा रही है.

जीवन की खोज भी करेगा चंद्रयान-3:
दिलचस्प बात ये भी रहने वाली है कि नासा समेत तमात स्पेस एजेंसीयों ने चांद पर इंसानी जीवन को लेकर अलग-अलग तर्क दिये लेकिन इस को आगे नहीं बढ़ा पाये. नासा ने चांद पर बस्ती बसाने का दावा किया लेकिन ये कैसे संभव होगा ये किसी ने नहीं बताया. जिसकी खोज अब भारत का चंद्रयान-3 करेगा. भले ही भारत का चंद्रयान लैंडिंग के वक्त फेल हो गया, लेकिन भारत के मिशन से दुनिया को पहली बार पता चला कि चांद पर पानी मौजूद है.  इससे पहले चांद पर पानी को लेकर नासा नकार चुका था. ऐसे में सभी की नजरें भारत पर टिकी हुई है. क्योंकि जहां आज भारत के लैंड करने की उम्मीद है. वहां आज तक दुनिया को कोई भी देश नहीं उतर पाया है. 

मिशन चंद्रयान आज भारत समेत दुनिया के लिए इसलिए भी अहम रहने वाला है. क्योंकि जिस पोल पर भारत उतरने जा रहा है उस साउथ पोल पर अभी तक दुनिया को कोई भी देश नहीं उतर पाया है. हालांकि भारत से पहले रूस ने चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की कोशिश की थी लेकिन तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग से कुछ घंटों पहले ही संपर्क टूट गया. ऐसे में अब सभी की निगाहें इंडिया के चंद्रयान-3 पर रहने वाली है.