महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का निधन हो गया है. उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली जहां उन्हें कार्डियक अरेस्ट के चलते भर्ती कराया गया था. 

कल शाम दिल का दौरा पड़ने पर मनोहर जोशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आईसीयू में डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए थी. लेकिन शुक्रवार 3 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली. आज दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

मनोहर जोशी की पार्थिव देह को माटुंगा स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा सुबह 11 से 2 बजे तक लोग स्व. जोशी को श्रद्धांजलि दे सकेंगे. इसके बाद दादर श्मशान भूमि में जोशी का अंतिम संस्कार किया जाएगा. बता दें कि मनोहर जोशी का स्वास्थ्य पिछले साल मई से ही खराब चल रहा था. उस समय उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था.

गौरतलब है कि मनोहर जोशी करीब 5 दशक तक राजनीति में सक्रिय रहने वाले मनोहर जोशी राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे. उनका राजनीतिक सफर मुंबई नगर निगम के पार्षद के रूप में शुरू हुआ था जिसके बाद वह, महापौर, विधान परिषद सदस्य, विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री तक बने इसके बाद वह एनडीए सरकार के दौरान लोकसभा अध्यक्ष भी रहे.