अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लॉडेड पिस्टल- देशी कट्टा मय 6 जिन्दा कारतूत बरामद, जानिए आर्म्स एक्ट के खिलाफ पुलिस कार्रवाई

फलौदी: पुलिस थाना सामलाजी जिला अरवली (गुजरात) का मोस्ट वांटेड आरोपी गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस अधीक्षक फलौदी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि पुलिस थाना बाप टीम द्वारा मुखबिर ईतलानुसार एक काले रंग कि बिना नम्बर कि स्कोर्पियो वाहन को रूकवाकर स्कोर्पियो वाहन मे सवार देवीसिंह पुत्र इन्द्रसिंह जाति राजपूत निवासी धोलिया थाना बाप जिला फलौदी हाल भवानीपुरा पोकरण, जिला जैसलमेर को गिरफतार कर उसके कब्जे से एक अवैध लॉडेड पिस्टल, एक देशी कट्टा सहित 06 जिन्दा कारतूस एंव बिना नम्बरी स्कोर्पियो वाहन को जब्त करने मे सफलता प्राप्त की है.  

कार्यवाही विवरणः-जिला पुलिस अधीक्षक फलौदी  विनीत कुमार बंसल द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुऐ क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालो असामाजिक तत्वो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देशानुसार एंव सोरभ तिवाडी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलौदी व रामकरणसिंह मलिण्डा वृताधिकारी वृत फलौदीं के निकट सुपरविजन में हमीरसिंह भाटी उनि थानाधिकारी पुलिस थाना बाप मय टीम द्वारा दिनांक 18.09.2023 को रात्री मे मुखबिर इतला पर एक काले रंग की बिना नंबरी स्कार्पियों गाड़ी के चालक देवीसिंह पुत्र इन्द्रसिंह जाति राजपूत उम्र 28 साल निवासी धोलिया थाना बाप जिला फलौदी हाल भवानीपुरा पोकरण जिला जैसलमेर के कब्जे से एक लोडेड अवैध देषी पिस्टल, एक अवैध देषी कट्टा मय छः जिन्दा कारतूस बरामद कर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया. मुलजिम देवीसिंह के कब्जे से काले रंग की बिना नंबरी स्कार्पियो गाड़ी को जब्त किया गया. प्रकरण में मुलजिम देवीसिंह केे अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ एंव अनुसंधान जारी है. मुलजिम देवीसिंह शातिर व चालाक प्रवृति का आदतन अपराधी है. जिसके विरूद्व

कुल 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज है- 

1. प्रकरण संख्या 65/2013 धारा 143,452,307,354 भादस व 3(1)(x) एस/एसटी एक्ट पुलिस थाना पोकरण जिला जैसलमेर

2. प्रकरण संख्या 180/2014 धारा 341,354 भादस व 7/8 पोक्सो एक्ट पुलिस थाना पोकरण जिला जैसलमेर

3. प्रकरण संख्या 179/2017 धारा 341,323,509/34 भादस पुलिस थाना पोकरण जिला जैसलमेर 

4. प्रकरण संख्या 222/2017 धारा 143,148,149,341,395 भादस व 3 (1) (आर) एससी/एसटी एक्ट पुलिस थाना पोकरण जिला जैसलमेर 

5. प्रकरण संख्या 133/2020 धारा 307,323/34 भादस व 3/25 आर्म्स एक्ट पुलिस थाना पोकरण जिला जैसलमेर 

6. प्रकरण संख्या 25/2022 धारा 341,323,143,427,307 भादस पुलिस थाना पोकरण जिला जैसलमेर 

7. प्रकरण संख्या 252/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पुलिस थाना देचू जिला फलौदी

8. प्रकरण संख्या 221/2023 धारा 143,341,323/34 भादस पुलिस थाना चौ.हा. बोर्ड आयुक्तालय जोधपुर 

9. प्रकरण संख्या 256/2023 धारा 307,324,427,435,504,506,120बी भादस व 25(1-बी,27 (2)) आर्म्स एक्ट, 135 गुजरात पुलिस अधिनियम पुलिस थाना सामलाजी जिला अरवली गुजरात- उक्त प्रकरण में आरोपी देवीसिंह एस.ओ.जी. गुजरात का मोस्ट वांटेड है. 

10. प्रकरण संख्या 201/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पुलिस थाना बाप जिला फलौदी