प्रदेश के जंगलों में आज से नो प्लास्टिक, सभी राष्ट्रीय उद्यान, टाइगर रिजर्व सहित कंजर्वेशन रिजर्व में होगा प्रतिबंध

जयपुरः प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग दुनिया के लिए एक संकट का विषय बनता जा रहा है. इसी कड़ी में एक बड़ी पहल के रूप में राजस्थान के जंगलों में आज से 'नो प्लास्टिक' लागू होगा. प्रदेश के जंगलात में प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध होगा. सभी राष्ट्रीय उद्यान, टाइगर रिजर्व, वन्य जीव अभयारण्य सहित कंजर्वेशन रिजर्व में प्लास्टिक पर प्रतिबंध के आदेश है.

प्रदेश के जंगलात में प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर PCCF व CWLW पवन कुमार उपाध्याय ने आदेश जारी किए. प्लास्टिक, पॉलीथिन कैरी बैग, पाउच व प्लास्टिक की बोतल, केन सभी प्रकार के प्लास्टिक पैकिंग में उपलब्ध खाद्य सामग्री को ले जाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है. 

प्लास्टिक पैकिंग में उपलब्ध खाद्य सामग्री ले जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक के साइन बोर्ड गाइड, रिक्शा चालक, जीप, जिप्सी, कैंटर चालक सहित होटल प्रबंधक, होटल मालिक तथा संस्थाओं एवं ट्रस्टों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएगी. जहां प्लास्टिक पर प्रतिबंध की जानकारी दी जाएगी. उक्त आदेशों की सूचना देकर पालन करवाना सुनिश्चित किया जाएगा.