ओडिशा बीएड एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, मेरिट लिस्ट जारी

नई दिल्लीः ओडिशा उच्च शिक्षा विभाग ने सोमवार 17 जुलाई, 2023 को बैचलर ऑफ एजुकेशन प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट te.samsodish.gov.in पर ओडिशा बीएड परिणाम 2023 की जांच कर सकते हैं. 

ओडिशा बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2023 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. विभाग ने परिणामों के साथ ओडिशा बीएड मेरिट सूची 2023 भी जारी की है. प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार 24 जुलाई से शुरू होने वाली ओडिशा बीएड काउंसलिंग 2023 के लिए पात्र होंगे. 

यहां करें डाउनलोडः
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल te.samsodish.gov.in पर जाएं.
ओडिशा बीएड टैब पर जाएं.
ओडिशा बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2023 लिंक पर जाएं.
लिंक पर क्लिक करने पर ओडिशा बीएड परिणाम 2023 पेज पर पहुंच जाएंगे.
लॉगिन क्रेडेंशियल - पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें.
अपना विवरण दर्ज करें.
ओडिशा बीएड परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
ओडिशा बीएड स्कोरकार्ड डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.