भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता का एक साल, भाजपा आज विजय संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी

जयपुर: राजस्थान की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के कार्यकाल को एक साल पूरा हो गया. जिसके चलते भाजपा आज के दिन को विजय संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी. 

जिला मुख्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा. दोपहर 2 बजे  बीजेपी के सभी मोर्चों की ओर से प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का अभिनंदन होगा. माईक्रो डोनेशन कार्यक्रम के साथ, लाभार्थी विशेष संपर्क अभियान, प्रथम मतदाता संपर्क अभियान का भी आयोजान किया जाएगा. 

बता दें कि 23 मार्च 2023 को सीपी जोशी के नाम की घोषणा हुई थी. 27 मार्च 2023 को सीपी जोशी ने प्रदेश भाजपा की कमान संभाली थी.  एक साल के कार्यकाल में सीपी जोशी ने कई चुनौतियों का सामना किया. और पार्टी को भी सत्ता के शिखर पर पहुंचाया. जोशी ने प्रदेशभर में संगठन को नई दिशा देने का काम किया. 

सीपी जोशी के नेतृत्व में बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा निकालकर पार्टी के पक्ष में एक माहौल पैदा किया. वहीं प्रचार की रणनीति और आला नेताओं की सभाओं, चुनावी प्रबंधन में कौशल रणनीति के साथ कांग्रेस को चुनौती दी. जिसके लिए पार्टी अलाकमान पीएम मोदी ने भी जोशी उनकी प्रशंसा की.