VIDEO: प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, मोदी के राज में सबसे अधिक बढ़ी मंहगाई

जालोर: राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित किया. कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित किया. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव का घमासान देशभर में जारी है. हर पार्टी के दिग्गज नेता अपने अपने प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में लगे हुए है. भीनमाल में वैभव गहलोत के समर्थन में प्रियंका गांधी ने जनसभा की. 

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी के राज में सबसे अधिक मंहगाई बढ़ी. आम आदमी के लिए इस महंगाई में बाजार से कुछ खरीदना मुश्किल हुआ. बाजार में आम आदमी सब्जी खरीदने से पहले सोचता है. इतने दाम सब्ज़ी के बढ़ चुके है. वहीं जालोर के भीनमाल में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के बाद भी यह रिश्ता कायम रहेगा. आप इस चुनाव में वैभव गहलोत को आशीर्वाद दे.

इससे पहले कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सभा को संबोधित करने पहुंची. भीनमाल में जनसभा के मंच पर प्रियंका गांधी पहुंची. प्रियंका गांधी ने मंच से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. प्रियंका गांधी को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया. प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ज़बरदस्त उत्साह नजर आया. उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर जमकर हूटिंग की. इस मौके पर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक रतन देवासी भी मंच पर मौजूद रहे.