Rajasthan Weather: राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम रहा शुष्क, सभी संभागों में कोई बड़ा बदलाव नहीं

जयपुर: राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बीते चौबीस घंटे में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान न्यूनतम तापमान चूरू में 3.0 डिग्री तथा चित्तौड़गढ़ में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार की रात न्यूनतम तापमान करौली में 3.5 डिग्री, भीलवाड़ा और अंता में 4.8 डिग्री, संगरिया में 5.4 डिग्री, डबोक में 6.1 डिग्री, सिरोही में 6.3 डिग्री, फलोदी में 6.4 डिग्री, बीकानेर में 6.6 डिग्री, पिलानी में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया:
पिछले 24 घंटों में आज सुबह 8.30 बजे तक राज्य के अधिकांश प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 8.4 डिग्री और 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है और प्रदेश के सभी संभागों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है. सोर्स-भाषा