VIDEO: महिला आरक्षण बिल बना कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मिली मंजूरी, केन्द्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

नई दिल्ली: महिला आरक्षण बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है. नारी वंदन अधिनियम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नारी वंदन अधिनियम कानून बना.

लोकसभा,विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण की मंजूरी मिल गई. केन्द्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया.  इससे पहले संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल राज्यसभा और लोकसभा में पास हो गया था.