VIDEO: महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया पेश

नई दिल्ली: महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश कर दिया गया. नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में पेश हुआ. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने  बिल पेश किया. अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि लोकसभा में फिलहाल 82 महिला सांसद हैं. 

लोकसभा,राज्यसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा. पहले जानबूझकर बिल पारित नहीं किया गया. महिला आरक्षण के खिलाफ षडयंत्र की बू आती है. महिला आरक्षण की अवधि 15 साल होगी. लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या बढ़कर 181 हो जाएगी. ये बिल महिलाओं का सशक्तिकरण करेगा. 

महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  बयान देते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दी गई. नारी शक्ति वंदन अधिनियम है. महिला आरक्षण बिल के लिए महिलाओं को बधाई दी. इससे पहले पीएम ने सांसदों से बिल पास करने की अपील की.

महिला आरक्षण बिल का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम रखा गया. पीएम मोदी ने कहा कि आज की तारीख इतिहास में अमर हो जाएगी. ईश्वर ने इस पवित्र काम के लिए मुझे चुना है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए बधाई दी. लोकसभा,विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ा रहे. सभी सांसद नारी शक्ति वंदन को आगे बढ़ाएं.