Women Reservation Bill: महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी का 'मास्टरस्ट्रोक' ! देश में महिला आरक्षण से नये संसद भवन की प्राण प्रतिष्ठा

नई दिल्ली: महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा 'मास्टरस्ट्रोक' खेला है! देश में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के बिल देने की तैयारी है. कल केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महिला आरक्षण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. 

अब विधानसभा में भी 33 फीसदी सीटें महिलाओं को लिए रिजर्व होंगी. राजस्थान विधानसभा में कम से कम 66 महिला विधायक होंगी. एससी की 11-12 और एसटी की 8 विधानसभा सीटें आरक्षित होंगी. लोकसभा में 8 से 9 और राज्यसभा में 3 से 4 सीटें आरक्षित होंगी. वर्तमान में राजस्थान विधानसभा में हमज 27 ही महिला विधायक है. 

वहीं आज नये संसद भवन में होने वाले विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल संभव है. बिल बपास होने के बाद लोकसभा में 180 महिला सांसद होगी. अभी सिर्फ 78 महिला सांसद है. 2010 में बिल राज्यसभा में पास होने के बाद लोकसभा में गिर गया था. ऐसे में 3 दशक से अटका महिला आरक्षण बिल इस बार पास होने की उम्मीद है. 

 

अलग-अलग राज्यों में महिलाओं को संसद की दर्शक दीर्घा में लाया जाएगा:
महिला आरक्षण बिल के दौरान दर्शक दीर्घा में महिलाएं मौजूद रहेगी. अलग-अलग राज्यों में महिलाओं को संसद की दर्शक दीर्घा में लाया जाएगा. महिलाओं से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान दर्श दीर्घा में बैठाया जाएगा. कांग्रेस ने भी महिला आरक्षण पर मोदी कैबिनेट के फैसले का स्वागत किया है.