Yamuna का जलस्तर एक बार फिर पहुंचा खतरे के निशान से ऊपर

नई दिल्ली : यमुना नदी का जलस्तर एक फिर बढ़ गया है, गुरुवार सुबह 10 बजे जलस्तर 205.83 दर्ज किया गया. गौरतलब है कि यमुना का खतरे का निशान 205.33 मीटर है. कई दिनों की गिरावट के बाद, दिल्ली और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश के बीच राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जल स्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया.

एनसीआर में हिंडन नदी के जलस्तर में भी वृद्धि देखी गई. दृश्यों से पता चला कि इकोटेक 3 के पास का क्षेत्र बढ़े हुए जल स्तर के कारण जलमग्न हो गया, जिसके कारण कई वाहन पानी में फंस गए. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया, शाम 7 बजे स्तर 205.32 मीटर दर्ज किया गया.

यमूना का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में बाढ़ का खतरा: 

सोमवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 206.56 मीटर पर था. जल स्तर में वृद्धि चिंता का विषय है क्योंकि इससे राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. 13 जुलाई को 208.66 मीटर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद पिछले कुछ दिनों से नदी का जल स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान के आसपास मंडरा रहा था.