अमित शाह ने की मुगलसराय जंक्शन के नए नाम की शुरुआत, देखें तस्वीरें

05-08-18 10:12:00

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल जून में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का फैसला किया था। मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी के बाद इस प्रस्ताव को रेल मंत्रालय के पास भेजा गया था।

सम्पूर्ण रेलवे स्टेशन को केसरिया रंग में रंगा जा रहा है और परिसर में प्रवेश और निकास द्वार के साइनबोर्ड के साथ-साथ प्लेटफार्म के नाम को भी बदला जा रहा है।

इस दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुगलसराय में आज आधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत की।

उत्तर प्रदेश के मुगलसराय जंक्शन का नाम आज से बदल गया है। अब यह ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम जाना जाएगा।