प्रिंस ने युविका को शादी के बाद दिया पहला 'करोड़पति' गिफ्ट, देखें तस्वीरें

25-12-18 02:54:00

युविका इस मौके पर खूबसूरत लाल रंग की लहंगा चोली पहने नजर आईं जबकि प्रिंस ने शेरवानी पहनी हुई थी।

लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी रचाई। बता दें कि दोनों की शादी मुंबई के एक होटल में पंजाबी रीति रिवाजों से हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार बीएमडब्लू आई8 है, जिसकी कीमत 2.65 करोड़ रु. है। ये कार प्रिंस की तरफ से युविका को शादी के बाद का पहला तोहफा है।

बता दें कि प्रिंस नरुला जिस बीएमडब्लू से युविका से शादी रचाने के लेने के लिए उनके घर गए थे। वहीं बीएमडब्लू उन्होंने अपनी वाइफ युविका को शादी का उपहार दिया है।

शादी के बाद प्रिंस नरूला ने युविका को एक बेहतरीन और शानदार गिफ्ट दिया है। यह गिफ्ट इस समय चर्चा में बना हुआ है क्योंकि इस गिफ्ट का कॉस्ट 2.65 करोड़ रु. है।

रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 9 के विजेता रहे प्रिंस नरूला अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्रिंस ने युविका चौधरी के साथ 12 अक्टूबर को शादी की है।