मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में पूर्व की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सरकार में राज्य के गृह मंत्री रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए.
2008-2012 के दौरान मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष थे:
भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए सिंह 2008-2012 के दौरान मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रहे थे. उन्होंने 2019 में राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. उस वक्त से ही उनके भाजपा में शामिल होने के संकेत मिल रहे थे.
सिंह पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप:
भाजपा में सिंह का शामिल होना ऐसे वक्त में हो रहा है जब अगले साल बृहन्मुंबई महानगरपालिका के चुनावों के लिए भाजपा सत्तारूढ़ शिवसेना को हराने के संकल्प के साथ मिशन 2022 अभियान पहले ही शुरू कर चुकी है. इससे पहले भाजपा सिंह को निशाना बना चुकी है, इनका नाम भ्रष्टाचार के कई मामलों से जोड़ा गया था और उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगे थे. सोर्स भाषा