नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में एतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने गए भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बुधवार को कहा कि देश को और अधिक गौरवांवित करने के लिए वह कड़ी मेहनत जारी रखेंगे.
टोक्यो खेलों में 23 साल के चोपड़ा व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने. वह उन 12 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए चुना गया है. चोपड़ा ने ट्वीट किया कि कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने जाने से काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं. आप सभी के सहयोग और समर्थन के लिए तहेदिल से धन्यवाद.
Very honoured to be awarded the Major Dhyan Chand Khel Ratna alongside some outstanding sportspersons. Aap sabhi ke sahyog aur support ke liye tahe dil se dhanyavad.🙏🏼
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) November 3, 2021
Koshish ye hi rahegi ki aise hi apne performances se desh ke liya aur success haasil kar paun! Jai Hind.🇮🇳 pic.twitter.com/VpfNmaJnAN
उन्होंने कहा कि कोशिश यही रहेगी कि ऐसे ही अपने प्रदर्शन से देश के लिए और सफलता हासिल कर पाऊं. चोपड़ा सात अगस्त को टोक्यो खेलों में 87.58 मीटर के प्रयास के साथ एथलेटिक्स में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे. सोर्स- भाषा