Jaipur: अधिकारियों की लापरवाही से करोड़ों के राजस्व का नुकसान, 86 मामलों में देखी गई अनियमितताएं

जयपुर: प्रदेश में अधिकारियों की लापरवाही से राज्य सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है. कैग 2020-21 की रिपोर्ट ने वित्त विभाग से जुड़े राजस्व के अलग-अलग ऐसे ही मामले सामने लाकर अनियमितताओं की कलई खोल दी है. विधानसभा में कैग की 2020-21 की रिपोर्ट जारी हो गई है. इसमें राज्य सरकार की कई तरह की वित्तीय अनियमितता उजागर की गई है.

ये हैं प्रमुख अनियमितताएं:

- अधिकारियों की लापरवाही से हुआ सरकार को राजस्व का नुकसान
- अफसरों ने वेब आधारित एप्लिकेशन 'राजविस्टा' का नहीं किया उपयोग
- इसके चलते 1.81 करोड़ का प्रवेश कर मिला कम
- जबकि 1.02 करोड़ का ब्याज मिला कम
- GST के दावे निस्तारण में पाई गई गंभीर अनियमितताएं
- चयनित 1325 प्रकरणों में 459 प्रकरणों का हुआ सत्यापन
- इनमें से 86 मामलों में देखी गई अनियमितताएं
- जिनका विभाग द्वारा नहीं लगाया गया था पता 
- 247 प्रकरणों के रिफंड में हुई देरी
- 1 से 522 दिनों की हुई देरी 
- 16.82 लाख की ब्याज राशि का नहीं किया गया भुगतान
- 247 प्रकरणों में दावेदारों को देय थी यह राशि
- 57 प्रकरणों में हुई 1 से 324 दिनों की देरी
- शून्य दर आपूर्ति के चलते हुई अंतरिम रिफंड में देरी 
- एजी रिपोर्टों को लेकर अधिकारियों की पाई गई गंभीर लापरवाही 
- एजी रिपोर्टों पर टिप्पणियों को लेकर दिखा जवाबदेही का अभाव
- एजी के 51 पैरों पर देरी से दी गई टिप्पणियां
- 31 मार्च 2016 सहित कुल 5 वर्षों में 75 ऑडिट पैरा किए गए पेश
- 16 पैरों पर क्रियान्विति विषयक टिप्पणियां मिली समय पर 
- जबकि 51 पैरों पर टिप्पणियां मिली 3-4 माह की देरी से 
- कार्मिक विभाग की ढिलाई आई सामने 
- सामान्य वित्तीय लेखा नियम के 8 का हुआ उल्लंघन
- उल्लंघन करके एडवांस का किया गया हस्तांतरण
- इसके चलते 7.50 करोड़ रहे पीडी खाते में फ्रीज
- 3 वर्षों से ज्यादा समय तक रहे 7.50 करोड़ फ्रीज
- इसके चलते बजट घोषणा के मकसद को नहीं किया प्राप्त
- कैग 2020-21 की रिपोर्ट ने दिया वित्तीय लेखे-जोखे का ब्यौरा
- 2019-20 में राजस्व प्राप्तियां थीं 1,34,308 करोड़ 
- 2020-21 में हुई 1,34,308 करोड़
- सरकार की एकत्रित राजस्व राशि 73,936 करोड़ 
- इसमें कर राजस्व 60,283 करोड़, भिन्न राजस्व 13,653 करोड़ 
- भारत सरकार से प्राप्तियां 60,372 करोड़
- सितंबर 2021 तक विभागों के निरीक्षण रिपोर्टों के थे पैरा बकाया
- 1799 निरीक्षण रिपोर्टों से जुड़े 5308 पैरा बकाया

कैग की हाल की रिपोर्ट ने सरकार को वित्तीय अनियमितताओं का आईना दिखाया है. जिसके जरिए वह वित्तीय संतुलन के बेहतर प्रयास कर सकती है.