नई दिल्ली। अरारोट हर भारतीय रसोई में पाया जाने वाला पदार्थ है। अरारोट सफ़ेद रंग का बारीक़ पाउडर है जो आमतौर पर आलू की टिकिया बनाते समय काम लिया जाता है। इसमें विटामिन, बी कांप्लेक्स, पोटैशियम, जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। अरारोट को खाने से सेहत संबंधी बहुत फायदे हैं।
गौरतलब है कि अरारोट एक जड़ का पाउडर होता है। इसका पौधा अंग्रेजी भाषा में एरोरूट (Arrow root) कहलाता है। आयुर्वेद में यह पौधा शिशुमूल के नाम से जाना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार अरारोट सुपाच्य , सौम्य तथा कब्ज नाशक होता है। यह आँतों तथा मूत्राशय सम्बन्धी रोग से आई कमजोरी दूर करता है। बीमार या बच्चों के लिए फायदेमंद होता है। अरारोट में अमीलोपेक्टिन और अमीलोसे नाम के स्टार्च पाए जाते हैं जो वजन कम करने में सहायक है। अरारोट में फलोट नाम का तत्व होता है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके अलावा जिन लोगों को कॉर्न से या गेहूं से एलर्जी होती है वे अरारूट काम में ले सकते हैं। क्योंकि इसमें ग्लूटेन नहीं होता है।