नई दिल्ली: आज देश 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. 26 जनवरी 1950 को देश का सविधान लागू हुआ था और उसी उपलक्ष्य में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. इसी के चलते लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों में आज आईटीबीपी के जवानों ने बेहद उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मानया. जवानों में गणतंत्र दिवस को अलग ही जोश देखने को मिला. उन्होंने भारत माता की जय और जय हिंद के नारे भी लगाए.
इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है. दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गणतंत्र दिवस पर अपने आवास पर तिरंगा फहराया.
गृह मंत्री अमित शाह ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई:
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस भारत की बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. मैं उन सभी महान विभूतियों का स्मरण करता हूं, जिनके संघर्ष से 1950 में आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ और साथ ही उन सभी वीरों को नमन करता हूं जिन्होंने अपने शौर्य से भारतीय गणतंत्र की रक्षा की है.
‘गणतंत्र दिवस’ भारत की बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
— Amit Shah (@AmitShah) January 26, 2021
मैं उन सभी महान विभूतियों का स्मरण करता हूँ, जिनके संघर्ष से 1950 में आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ और साथ ही उन सभी वीरों को नमन करता हूँ जिन्होंने अपने शौर्य से भारतीय गणतंत्र की रक्षा की है। pic.twitter.com/OxlWA7kmUY
राहुल गांधी ने देश को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी:
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ''भारत का प्रत्येक नागरिक देश का भाग्य विधाता है चाहे वो सत्याग्रही किसान-मज़दूर हो या लघु-मध्यम व्यापारी, नौकरी तलाश करता युवा हो या महँगाई से परेशान गृहणी. गणतंत्र आपसे है, गणतंत्र आपका है. शुभकामनाएँ!''
भारत का प्रत्येक नागरिक देश का भाग्य विधाता है चाहे वो सत्याग्रही किसान-मज़दूर हो या लघु-मध्यम व्यापारी, नौकरी तलाश करता युवा हो या महँगाई से परेशान गृहणी।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 26, 2021
गणतंत्र आपसे है, गणतंत्र आपका है।
शुभकामनाएँ!#RepublicDay pic.twitter.com/ULRcTiiuMn
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने तिरंगा फहराया:
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने तिरंगा फहराया है. संघ प्रमुख ने अहमदाबाद में झंडा फहराया. उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाई देशवासियों को दी है.
योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ''सभी प्रदेशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई. उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित गणतंत्र दिवस हमें राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागृत करता है. आइए, 'हम भारत के लोग' आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' को साकार करने हेतु संकल्पित हों. जय हिंद.''
सभी प्रदेशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 26, 2021
उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित गणतंत्र दिवस हमें राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागृत करता है।
आइए, 'हम भारत के लोग' आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' को साकार करने हेतु संकल्पित हों।
जय हिंद