नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर शनिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है.
उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है। pic.twitter.com/poT0aOxxBD
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 10, 2021
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर आरोप लगाया कि सरकार वही. व्यवहार वही.
कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 10, 2021
आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं।
सरकार वही।
व्यवहार वही। pic.twitter.com/rTcGQiG3Ai
प्रियंका ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे और उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई. एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं.