रावतभाटा। रावतभाटा में युवक के टावर पर चढ़ने का मामला सामने आया है। 24 घंटे बाद भी युवक के विद्युत टावर से नहीं उतरने पर प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार टावर पर चढ़ने वाला युवक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है।
मानसिक विक्षिप्त 220 केवी विद्युत टावर पर चढ़ा हुआ है। और उसके 24 घंटे में भी प्रशासन रेस्क्यू नहीं कर पाया है। अगर युवक के ऊपर विद्युत तार गिर गया तो बड़ी अनहोनी हो सकती है।