लखनऊ UP Election 2022: कांग्रेस ने महिलाओं के लिए तैयार किया अलग घोषणापत्र, मुफ्त सिलेंडर और स्मार्टफोन समेत किए ये बड़े ऐलान
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • देश
  • राजस्थान
  • उत्तर प्रदेश
  • बॉलीवुड
  • उत्तराखंड
  • वीडियो
  • गैलरी
  • राजनीति
  • Download APP
  • ...
    • Live TV
    • धर्म-आस्था
    • Download mobile APP
  • live Tv

UP Election 2022: कांग्रेस ने महिलाओं के लिए तैयार किया अलग घोषणापत्र, मुफ्त सिलेंडर और स्मार्टफोन समेत किए ये बड़े ऐलान

UP Election 2022: कांग्रेस ने महिलाओं के लिए तैयार किया अलग घोषणापत्र, मुफ्त सिलेंडर और स्मार्टफोन समेत किए ये बड़े ऐलान
first india news
FirstIndia Correspondent 2021/11/01 10:59

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी ने महिलाओं के लिए एक अलग घोषणापत्र तैयार किया है.

प्रियंका ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है. कांग्रेस पार्टी ने इसे समझते हुए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है. उन्होंने इसी ट्वीट में घोषणा पत्र में शामिल कुछ वादों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे. साथ ही प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का प्रबंध होगा.

उप्र की मेरी प्रिय बहनों,
आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है।

कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर

सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे।

प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त pic.twitter.com/8P6BJwoAaE

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 1, 2021

प्रियंका ने इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी टैग की, जिसमें महिलाओं को लेकर कई वादों का जिक्र है. इनमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10,000 रुपए मानदेय देने, नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति, 1000 रुपये प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन देने और उत्तर प्रदेश की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेश भर में 75 दक्षता विद्यालय खोलने के वादे शामिल हैं.

कांग्रेस पार्टी 40% टिकट महिलाओं को देगी।

छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी देगी। pic.twitter.com/C9yIZWnpUK

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 1, 2021

प्रियंका गांधी महिलाओं को लुभाने का प्रयास कर रही:

गौरतलब है कि कांग्रेस का खोया जनाधार वापस दिलाने की कोशिश में जुटीं प्रियंका गांधी अपने चुनाव अभियान के दौरान खास तौर पर महिलाओं को लुभाने का प्रयास कर रही हैं. इससे पहले, वह उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीट पर महिला उम्मीदवार उतारने के ऐलान के साथ-साथ छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की भी घोषणा कर चुकी हैं. 

holi jun gama

इस बेहतरीन कार्यक्रम से जुडिये. ऊपर दिए गए लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन करें.

priyanka gandhi UP Election 2022 All India Mahila Congress BJP samajwadi party Lucknow news UP news up election 2022Priyanka GandhiCongress Manifesto
First India News से जुड़े अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करे!
हर पल अपडेट रहने के लिए अभी डाउनलोड करें First India News Mobile Application
लेटेस्ट वीडियो के लिए हमारे YOUTUBE चैनल को विजिट करें
और पढ़ें

ताजा खबरें

Home
TV
ENG
Menu
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • देश
  • राजस्थान
  • उत्तर प्रदेश
  • हरियाणा
  • वीडियो
  • गैलरी
  • राजनीति
  • धर्म
  • दुनिया
  • देश
  • पॉपुलर
  • सोशल वायरल
  • खेल
  • जयपुर
  • जोधपुर
  • भरतपुर
  • अजमेर
  • कोटा
  • बीकानेर
  • उदयपुर
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नॉलॉजी
  • राजस्थान न्यूज
  • देश
  • मनोरंजन
  • live Tv
  • Download APP
  • Contact us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Rajasthan Government Website
Web Links
  • News TV
  • देश
Web Links
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नॉलॉजी
Web Links
  • न्यूज़
  • दुनिया
  • विडियो
Web Links
  • लाइफस्टाइल
  • फोटोज
  • करियर
Web Links
  • राजस्थान
  • रसिया
  • धर्म-आस्था
Web Links
  • वीडियो
  • राजनीति
  • साइंस एंड टेक्नोलॉजी

34/56, Kaviri Path,
Mansarovar Jaipur

Phone: +91-9782357970

Email: [email protected]

FirstIndia Hindi
FirstIndia Hindi
FirstIndia English
FirstIndia TV

Our IT partner Kodecube.com      Copyright @ 2022 First India News

  • Advertise with us
  • Contact us