नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं.
नायडू ने किया ट्वीट:
नायडू ने ट्वीट किया कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान गणेश बुद्धिमत्ता, समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक के रूप में पूजे जाते हैं. विघ्नहर्ता विनायक हमारे मार्ग में आने वाली सब बाधाओं को दूर करें.
దేశ ప్రజలందరికీ వినాయక చవితి శుభాకాంక్షలు.
— Vice President of India (@VPSecretariat) September 10, 2021
ప్రకృతిని కాపాడుకోవాలనే సందేశాన్ని అందిస్తూ, సమస్త జీవుల సమభావనకు ప్రతీకగా నిలిచే పండుగ వినాయక చవితి. విద్య, జ్ఞానం ఉన్నవాడు గణాధిపత్యం వహించగలడని విద్య ప్రాధాన్యతను తెలిపే పండుగ కూడా.#VinayakaChavithi pic.twitter.com/TQkoz3drLW
पीएम मोदी ने किया ट्वीट:
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि आप सभी को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं. यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए. गणपति बप्पा मोरया.
आप सभी को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए। गणपति बाप्पा मोरया!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2021
गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है, जिन्हें ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के अवतार के रूप में पूजा जाता हैं. भारत में, अपने कामों में आने वाली किसी भी बाधा को दूर करने के लिए भगवान गणेश के नाम का जप करना एक आम बात है. इसी कारण से उन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है. सोर्स-भाषा