नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का 91 वर्ष की उम्र में बुधवार सुबह निधन हो गया।विष्णु हरि इस समय विहिप में वरिष्ठ सलाहकार की भूमिका निभा रहे थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी और फेफड़ों भी काम नहीं कर रहे थे। डालमिया का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 4 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, डालमिया लंबे समय से बिमार चल रहे थे, वह 22 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती थे और 14 जनवरी को उन्हें घर लाया गया। आज विष्णु हरि डालमिया ने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली।
बतादें, विष्णु हरि डालमिया राम मंदिर आंदोलन के दौरान विहिप के अगुआ नेता था। इस आंदोलन में विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल और आचार्य गिर्राज किशोर के साथ उनकी भी भूमिका थी। दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद को ढहा दिए जाने के बाद सरकारी पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए मामले में डालमिया को भी सह-अभियुक्त बनाया गया था।