झालावाड़। हमारे आसपास ऐसी कई अजीबो-गरीब घटनाएं घटित हो जाती है जिन्हें सुनकर यकीन नहीं होता। ऐसा ही एक मामला झालावाड़ के अस्प्ताल में सामने आया कि जिसने सुना वो दंग रह गया।
हालांकि घटना झालावाड़ के समीप सुकेत गांव की है, जहां एक महिला ने सांप से लड़ाई कर ली और 10 मिनट तक महिला साँप से झुझती रही। महिला ने साँप को अपने हाथ में पकड़ लिया। कोबरा साँप हार मानने वाला नहीं था और साँप ने महिला को हाथ मे डस लिया। महिला की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर आ गए। घर के लोगों ने महिला को झुझते हुए देखा तो बीच बचाव किया और साँप को मार दिया।
मगर इस संघर्ष में महिला भी जख्मी हो गई। इस दौरान महिला में जहर का असर दिखाई देने लगा। महिला अपने बेटे के साथ झालावाड के अस्प्ताल पहुंची। जहां इलाज के दौरान महिला मेरु बाई की मौत हो गई। हालांकि इस लड़ाई में महिला की मौत हो गई मगर उसने भी सर्प को जिंदा नही छोड़ा।
सुकेत पुलिस झालावाड़ के अस्पताल पहुंची और मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सौंप दिया।