नई दिल्ली। मेहनती होना अच्छी बात है, लेकिन सेहत के साथ खिलवाड़ करना आपके लिए कतरनाक साबित हो सकता है। अच्छी सेहत के लिए सही खान-पान के साथ सुकून-भरी नींद भी बेहद अहम होती है। डाक्टरों की माने तो नींद की कमी के कारण आपको डायबिटीज, स्ट्रोक और मोटापे जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि भरपूर नींद लेना दिमाग के साथ-साथ हमारे शरीर के लिए आवश्यक है। एक तरफ जहां अच्छी नींद हमारे दिमाग को शांति देती है, वहीं दूसरी तरफ पाचन क्रिया को दुरुस्त करने का काम करती है।
दिन में कम से कम से 10 से 20 मिनट की नींद लेने से एक तरफ जहां आपका मूड फ्रेश हो जाता है, वहीं आपके काम करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। विशेषज्ञों की माने तो उम्र और स्थिति के हिसाब से लोगों को प्रति दिन औसत नींद जरूर लेनी चाहिए। नवजातों को 18 घंटे तक सोना चाहिए, वहीं एक से 1 से 3 वर्ष के बच्चों को 12–15 घंटे सोना चाहिए। 3 से 5 वर्ष के बच्चों को 11–13 घंटे सोना चाहिए, 5 से 12 वर्ष वालों को 9–11 घंटें की नींद लेनी चाहिए। अगर आप किशोरवय हैं तो आपको 9–10 घंटे जरूर सोना चाहिए, वहीं बुजुर्गों समेत वयस्कों को 7–8 घंटे सोना चाहिए।