VIDEO: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हमला, कहा-​राजस्थान और बिहार में महिलाओं पर अत्याचार बढे

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के राष्ट्रीय बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. अनुराग ठाकुर ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं और कई राज्यों में इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के प्रति जो अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी वे बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक हैं. क्योंकि कानून व्यवस्था राज्य की जिम्मेदारी है.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बहुत सारे राज्यों में देखा गया कि बहुत कुछ घटने के बाद भी कोई उचित कदम नहीं उठाएं गए और ऐसी घटनाएं मानवता को शर्मसार करती है. लेकिन कुछ लोग राजनीतिक चश्मे से ही सब चीजों को देखते है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि नारी अस्मिता बिहार में तार-तार है, लेकिन नीतीश-तेजस्वी के चश्में से बिहार में बहार ही बहार है. बेगूसराय में जो हुआ वे हमारे सामने है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला. 

अनुराग ठाकुर ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान नंबर वन राज्य बन गया है. अपराधियों के खिलाफ कोई कदम उठाने के बजाय, राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान में लगातार अपराध बढ़ रहे है. 33 हजार महिलाओं के साथ राजस्थान में दुष्कर्म हुए. राजस्थान महिलाओं के अपराध में नंबर-1 पर है. महिलाओं के साथ अत्याचार को देख देश शर्मिंदा है. लड़की हूं लड़ सकती हूं कहने वाली प्रियंका गांधी कहां गई. सरकार पर सवाल उठाने पर राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त किया गया.