भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने की नई टीम की घोषणा, 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री बनाए गए

जयपुर: प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया. 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री बनाए गए. 11 प्रदेश मंत्री,एक कोषाध्यक्ष सहित एक सह कोषाध्यक्ष बनाया.  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने नई टीम की घोषणा की.  

सीपी जोशी की टीम में पुराने नाम भी शामिल है. सरदार अजय पाल सिंह,मुकेश दाधीच यथावत प्रदेश उपाध्यक्ष, जितेन्द्र गोठवाल प्रदेश मंत्री से प्रदेश उपाध्यक्ष बने. वहीं श्रवण सिंह बगड़ी भी प्रदेश मंत्री से प्रदेश उपाध्यक्ष बने. दीया कुमारी,भजन लाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री के तौर पर यथावत रहेंगे. विजेंद्र पूनिया प्रदेश मंत्री के तौर पर यथावत रहेंगे. वहीं कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष को भी यथावत रखा गया. 

महंत बाबा बालकनाथ,सुखबीर सिंह जौनपुरिया जैसे यादव और गुर्जर सांसद टीम में. वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी को भी टीम में लिया गया. संपूर्ण रूप से संगठन को समर्पित रहने वाले नारायण पंचारिया को भी जगह दी गई. संगठन में पूर्व सांसद नारायण पंचारिया लगातार एक्टिव रहे हैं.