चांद के बेहद करीब पहुंचा चंद्रयान-3, प्रोपल्शन मॉड्यूल-लैंडर से हुआ अलग

नई दिल्लीः इस वक्त की बड़ी खबर सामने रही है कि प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल अलग हो गये है. जिसके बारे में इसरो की तरफ से आधिकारिक ऐलान किया गया. कहा गया है कि चंद्रय़ान-3 चंद की सतह के बेहद करीब पहुंच गया है. और अब 23 अगस्त को शाम 5:45 बजे ये चांद पर लैंडिग कर जायेगा. इसरो की ओर से इसको लेकर पहले ही जानकारी दे दी गयी थी कि आज ये दो भागों में हो जायेगा. 

लैंडर की गति पर रहेगी नजरः
इस दौरान 6, 9 और 14 अगस्त को चंद्रयान-3 अपनी हर स्टेज को पार करता हुआ चांद के नजदीक पहुंच गया है. इसरो के अनुसार लैंडर के अलग होने के बाद इसकी गति पर नजर रखी जायेगी. इस प्रकार चद्रंयान-3 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास होगा.
 
चंद्रयान-3 को लेकर इसरो की ओर से कहा गया कि इस बार चंद्रयान-2 वाली गलती नहीं दोहरांएगे. लैंडिंग प्रक्रिया की शुरुआत में वेग लगभग 1.68 किमी प्रति सेकंड है. यहां चंद्रयान-3 लगभग 90 डिग्री झुका हुआ है, इसे लंबवत होना है तो क्षैतिज से ऊर्ध्वाधर में बदलने की यह पूरी प्रक्रिया गणितीय रूप से एक बहुत ही दिलचस्प गणना है. पिछली बार हमने यही गलती की थी इसके साथ ही हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि ईंधन कम खर्च हो और दूरी अधिक तय करे.