VIDEO: देश का 75वां गणतंत्र दिवस आज, कर्तव्य पथ पर दिखेगा भारत का शौर्य, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्लीः देश का 75वां गणतंत्र दिवस आज मनाया जा रहा है. पूरा देश 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है. कर्तव्य पथ पर भारत का शौर्य दिखेगा . फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे. कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान भारत की बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का देखने को भव्य प्रदर्शन मिलेगा.

गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10ः30 बजे शुरू होगी, जो लगभग 90 मिनट तक चलेगी. पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय पहली बार भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने से परेड की शुरुआत होगी. 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा शंख, नादस्वरम, नगाड़ा जैसे संगीत वाद्ययंत्र बजाए जाएंगे.

फ्लाई-पास्ट के दौरान लगभग 15 महिला पायलट नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करेंगी. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ियों में भी केवल महिला कर्मी शामिल होंगी. 90 पेटेंट धारकों को विशेष अतिथि के रूप में परेड के लिए आमंत्रित किया गया है.