VIDEO: कच्चे तेल के दामों में गिरावट का दौर जारी, लेकिन देश और प्रदेश की जनता को तेल कंपनियां कब देंगी राहत ?

जयपुर: कच्चे तेल के दामों में गिरावट का दौर जारी हैं! लेकिन देश और प्रदेश की जनता को तेल कंपनियां कब राहत देंगी ? इस साल कच्चा तेल पहली बार 75 डॉलर से नीचे चल रहा है. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट है. $74 प्रति बैरल के स्तर पर कच्चे तेल के दाम पहुंचे. बावजूद इसके भारतीय तेल कंपनियां राहत नहीं दे रही है. 

तेल कंपनियों ने दाम करीब 8 महीने से स्थिर कर रखे हैं, जबकि इस दौर में लगातार कच्चे तेल के दामों में कमी आई है. भारतीय तेल कंपनियों की मनमानी से उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहा है.