भजनलाल मंत्रिपरिषद के 17 मंत्रियों को राजकीय आवास हुए आवंटित, जानें किसका कहां होगा ठिकाना

जयपुर: आवास आवंटन समिति और मुख्यमंत्री के अनुमोदन बाद भजनलाल मंत्रिपरिषद के 17 मंत्रियों को राजकीय आवास आवंटित हुए हैं. इस सूची के बावजूद अभी भी आवास आंटन समिति के सदस्य और सीनियर मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल मीणा,दोनों डिप्टी सीएम दिया कुमारी और डॉ.प्रेमचंद बैरवा और कद्दावर मंत्री डॉ.राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ को अभी आवास आवंटन नहीं हुआ है. 

सामान्य प्रशासन विभाग ने आज भजनलाल सरकार के 17 मंत्रियो को आवास आवंटन की सूची जारी कर दी है. 

इन 17 मंत्रियों को मिला राजकीय आवास

मंत्री गजेंद्र सिंह को पूर्व में आवंटित पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का बंगला

गजेन्द्र सिंह खींवसर को सिविल लाइन में  बंगला नम्बर 18D, अलॉट किया गया है.

पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया को पूर्व आवंटित बंगला मिला मंत्री बाबूलाल खराड़ी को .

खराड़ी को सिविल लाइन  में बंगला नम्बर 383A अलॉट किया गया है. 

मदन दिलावर को मिला पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद को आवंटित बंगला

सिविल लाइन में बंगला नंबर 380 अलॉट किया गया है. 

जोगाराम पटेल को सिविल लाइन में बंगला नंबर 382 अलॉट किया गया है

पूर्व मंत्री डॉ. महेश जोशी को आवंटित हुआ था पूर्व में यह बंगला .

मंत्री सुरेश सिंह रावत को सिविल लाइन में  बंगला नम्बर 385A अलॉट किया गया है. 

रावत को मिला पूर्व मंत्री टीकाराम जूली का बंगला

अविनाश गहलोत को सिविल लाइन में बंगला नम्बर 383 अलॉट किया गया है. 

जोराराम कुमावत को सिविल लाइन में बंगला नम्बर 385 B अलॉट किया गया है. 

कुमावत को पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी को पूर्व आवंटित बंगला आवंटित किया गया है. 

मंत्री कन्हैयालाल चौधरी को बंगला 18 ए सिविल लाइंस आवंटित. पूर्व मंत्री अशोक चांदना को आवंटित था यह आवास. 

मंत्री सुमित गोदारा को गांधी नगर में प्रथम श्रेणी का 51 नंबर का बंगला आवंटित. 

पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई को आवंटित हुआ था यह बंगला. 

मंत्री संजय शर्मा को गांधीनगर में आवास संख्या बी 5 हुआ आवंटित. 

पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को आवंटित किया था पूर्व सरकार में यह बंगला. 

मंत्री गौतम दक को सिविल लाइंस में आवास संख्या 381 आवंटित. 

पूर्व सरकार में पूर्व सरकारी मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी को आवंटित था यह बंगला. 

मंत्री झाबर सिंह खर्रा को मिला सिविल लाइंस में बंगला नंबर 18 सी .

मंत्री हीरालाल नागर को मिला 4, अस्पताल मार्ग, पूर्व सरकार में पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक

शांति धारीवाल को आवंटित था यह बंगला. 

मंत्री डॉ.मंजू बाघमार को प्रथम श्रेणी का गांधी नगर का बंगला संख्या 55 का किया आवंटन. 

पूर्व सरकार में पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा को आवंटित था यह बंगला. 

विजय सिंह चौधरी को अस्पताल रोड में बंगला संख्या 3 का हुआ आवंटन. 

पूर्व सरकार में पूर्व मंत्री ममता भूपेश को आवंटित था यह सरकारी आवास. 

मंत्री के.के.विश्नोई को गांधी नगर में प्रथम श्रेणी का बंगला संख्या 37 का हुआ आवंटन. 

पूर्व सरकार में पूर्व मंत्री रमेश चंद मीणा को आवंटित था यह बंगला. 

मंत्री जवाहर सिंह बेढम को गांधी नगर में प्रथम श्रेणी का बंगला संख्या 18 का हुआ आवंटन. 

पूर्व सरकार में पूर्व मंत्री शकुंतला रावत को आवंटित था यह बंगला. 

इन मंत्रियों को आवास आवंटन का आदेश बाकी

दोनों उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ.प्रेमचंद बैरवा को बंगला अलॉट नहीं हुआ है. 

अभी भी 6 मंत्रियों को आवंटन होना बाकी

डॉक्टर किरोडी लाल मीणा खुद हैं आवास आवंटन कमेटी में शामिल

लेकिन उन्हें नहीं मिला बंगला

मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को अलॉट नहीं हुआ बंगला

ओटाराम देवासी को अलॉट नहीं हुआ बंगला

हेमंत मीणा को भी नहीं हुआ आवास आवंटन का आदेश

ऐसा माना जा रहा है कि डॉ.किरोड़ीलाल मीणा को पूर्व मंत्री डॉ.रघु शर्मा को आवंटित किया बंगला आवंटित किया जाएगा. अभी केवल 17 मंत्रियों को बंगल दिए गए हैं इनमें दो उपमुख्यमंत्री और चार अन्य मत्री शामिल नहीं हैं.