अजमेर। जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा में यात्रियों का चयन करने के लिए आज कलेक्ट्रेट के सभागार में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेंव देवनानी ने लॉटरी निकाली। प्रदेश भर में लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद देव स्थान विभाग तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम घोषित करेगा। इसके बाद चयनीत लाभार्थी वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा का निशुल्क लाभ उठा सकेंगे।
गौरतलब है कि जिले में 302 वरिष्ठ नागरिक हवाई यात्रा के लिए और 164 रेल यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया है। मानसरोवर यात्रा के लिए भी अजमेर संभाग की लॉटरी यहां पर निकाली गई। संभाग से 11 वरिष्ठ नागरिक मानसरोवर की यात्रा करेंगे इनमें 5 लोग अजमेर के हैं।
देवनानी ने बताया कि सरकार ने 2015 में यह योजना शुरू की थी। पूर्व में रेल यात्रा का ही प्रावंधान था, लेकिन वसुंधरा सरकार ने हवाई यात्रा को भी इसमें शामिल किया। अब देव स्थान विभाग तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम जारी करेगा। इसके बाद चयनीत वरिष्ठ नागरिक तीथ यात्रा का लाभ ले सकेंगे।