सवाई माधोपुर। खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से कल्याणपुरा थाना रावांजना डूंगर निवासी राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस बारे में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मृतक रामसिंह अपने खेत में बने कुएं के पास सफाई का कार्य कर रहा था। इस दौरान उसके ऊपर से निकल रही बिजली की लाइन का एक तार टूटकर उसके ऊपर आ गिरा। तार उसके ऊपर आने से वह गिर गया और तार उसके नीचे दब गया। परिजनों ने जब यह देखा तो आनन-फानन में लकड़ी की सहायता से उन तारों को हटाने का प्रयास किया।
लेकिन तब तक शायद काफी देर हो चुकी थी। राम सिंह को आनन फानन में सामान्य चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण करने पर उसे मृत घोषित कर दिया। तीन बच्चों व पिता मियाराम का रो रोकर बुरा हाल है। 32 साल कि उम्र में ही वह इस संसार से विदा हो गया। मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।