इस वेडिंग सीजन में इन सेलेब्स का दिखा निराला अंदाज, देखें तस्वीरें

19-01-19 03:55:00

सोनम कपूर जिन्होंने आनंद आहूजा के साथ 8 मई 2018 को सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंधी। सोनम कपूर जो की बॉलीवुड की फैशन आइकॉन मानी जाती है। शादी में भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। शादी में सोनम लाल जोड़े के लहंगे में नज़र आई और साथ ही साथ अपनी मां सुनीता कपूर की शादी का मांग टिका भी लगाया। मांग टीके ने सोनम कपूर की खूबसूरती पर चार चांद लगा दिए।

अपने से 10 साल छोटे अमेरिकन पॉप स्टार निक जोनस के साथ 1 दिसंबर 2018 को शादी करके प्रियंका ने काफी सुर्खिया बटोरी। प्रियंका की शादी भी दो रिवाज़ो में निभाई गई एक क्रिटियन शादी और दूसरी हिन्दू धर्म से , जहा दोनों दोनों रिवाज़ो की शादी में प्रियंका ने खूभ कहर ढाया वही हिन्दू धर्म की शादी में प्रियंका ने लाल जोड़ा पहन सबको रिझाया।

अचानक शादी करके सबको चौंका कर नेहा धूपिया ने काफी सुर्खियां बटोरी। नेहा ने अपने करीबी दोस्त अंगद बेदी से 10 मई 2018 को शादी की और शादी में नेहा ने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना और बेहद सिंपल लुक में नज़र आई। इस सिंपल लुक को फंस ने काफी पसंद किया और नेहा को बधाइयां भी दी।

6 साल के लम्बे समय के बाद दीपिका पादुकोण ने अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से 14 नवंबर 2018 को शादी रचाई। शादी इटली में हुई और काफी सुर्खियों में रही, पर साथ ही साथ सुर्खियों में दीपिका का वेडिंग लुक भी रहा, क्योंकि शादी 2 रिवाजों में हुई। जहां एक तरफ सिंधी रिवाज़ में शादी हुई, वहीं दूसरी तरफ कोकणी रिवाज़ में भी शादी हुई। अलग अलग लुक में नज़र दीपका बेहद खूबसूरत लग रही थी। लाल जोड़े का लहंगा और गोल्डन कलर की साड़ी में नज़र आई दीपिका को बेहद सराहा गया।

बॉलीवुड में वेडिंग सीजन की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा ही थी, जिन्होंने विराट कोहली के साथ इटली में 11 दिसंबर 2017 को शादी करके सबको चौंका दिया। इंस्टाग्राम और फेसबुक के ज़रिये दोनों ने यह बात अपने चाहने वालों को बताई। फोटोज में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थी। लाइट पिंक कलर के लहंगे में अनुष्का सबको पसंद आई।