आरक्षण की मांग कर रहे मराठा मोर्चा ने मुंबई बंद लिया वापस

25-07-18 10:40:00

महाराष्ट्र अकोला में मराठा क्रांति मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा मुंबई कोलकाता नेशनल हाईवे नंबर 6 टायर जलाकर आंदोलन किया। टायर जलाने के बाद आंदोलनकारी वहां से निकल गए इसके वजह से हाईवे की यातायात काफी देर तक ठप रहा।

नासिक में कई जगह जबरदस्ती दुकान बंद कराई गई। बंद का ज्यादा असर नासिक रोड, शालीमार और सातपूर में देखने को मिला।

मोदी सरकार में मंत्री और रिपल्बिकन पार्टी के नेता रामदास अठावले ने कहा कि मैं मराठा आरक्षण की मांग का समर्थन करता हूं।

आरक्षण की मांग कर रहे मराठा मोर्चा में मुंबई बंद वापस लिया। लोग घर लौट सके इसके लिए बंद लिया वापस ले लिया है। मगर नवी मुंबई और ठाणे में बंद जारी रहेगा।