'सिम्बा' के बाद अब 'गली ब्वॉय’ में दिखेंगे रणवीर, रिलीज हुए पोस्टर

03-01-19 04:32:00

बता दें कि फिल्म गली ब्वॉय को जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं। इस फिल्म में फिल्म में पहली बार आलिया और रणवीर पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह मुंबई स्थित कुर्ला के एक रैपर नावेद शेख का रोल करते दिखाई देंगे।

रणवीर सिंह इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

शेयर किए गए इस पोस्टर में आलिया और रणवीर एक साथ नजर आ रहे है। वहीं दूसरे पोस्टर में रणवीर अकेले नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर बिना दाढ़ी-मूंछ वाले लुक में है, जो उनका 8 साल पहले यानि डेब्यू लुक था।

हाल ही में सामने आए पोस्टर में रणवीर का 8 साल पहले का लुक नजर आ रहा है। फिल्म का पहला पोस्टर साल के पहले दिन सामने आया। 2 जनवरी यानि कल फिल्म के दो पोस्टर रिलीज हुए। रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ये पोस्टर जारी किए हैं।

हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई है। फिल्म 'सिम्बा' के बाद अब रणवीर की अपकमिंग फिल्म 'गली ब्वॉय' रिलीज की तैयारियों में है। जिसके चलते फिल्म 'गली ब्वॉय' के बैक टू बैक पोस्टर सामने आ रहे है।